• Fri. Sep 18th, 2026

इप्का ने 20 ऑक्सीजन मशीन मेडिकल कॉलेज को प्रदान की

BySurendra Jain

Apr 20, 2021

खबर पक्की, 20 अप्रैल, रतलाम। ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए इप्का लेबोरेटरीज ने सोमवार को 20 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन मेडिकल कॉलेज को प्रदान की। इन मशीनों की क्षमता 10 लीटर है । प्रत्येक की कीमत 95 हजार है, इससे मरीजों को बिना सिलेंडर सीधे ऑक्सीजन मिल सकेगी। इप्का के वाईस प्रेसिडेन्ट दिनेश सियाल ने विधायक चेतन कश्यप की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. जितेन्द्र गुप्ता को प्रदान की। इस अवसर पर एच.डी.एम. शिराली जैन, इप्का के मेडिकल ऑफिसर डॉ . मनीष गुप्ता एवं विक्रम कोठारी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!