खबर पक्की : 20 अप्रैल रतलाम, रतलाम मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती भीड़ के बीच दानदाता भी निरंतर अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं कोई दवाई या भेंट कर रहा है कोई उपकरण भेंट कर रहा है इसी क्रम में आज निमंत्रण बिल्डर्स रतलाम की और से मेडिकल कालेज को 5 एल पी एम के 6 ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर भेंट किए गए है| यह कंसंट्रेटर 5 लिटर ऑक्सीजन प्रति मिनट वाले हैं। यह मशीन कालेज के डीन डॉ जीतेन्द्र गुप्ता को प्रदान की गई| इस दौरान निमंत्रण बिल्डर्स के राजेन्द्र जैन , महेश डाकोलिया, पंकज जैन ,अनिल पिपाड़ा, विजय जैन,भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पोरवाल, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गाँधी उपस्थित रहे।
