रतलाम। गुरूवार देर रात कॉलेज रोड पर हुए तरूण सांखला हत्याकांड मामले में पुलिस को शनिवार को कुछ ओर अहम सुराग हाथ लगे है। तरूण सांखला हत्याकांड के समय और उसके बाद यानि शुक्रवार सुबह तक एक बात फेलाई गई थी कि गोली मारने के बाद उसे 100 फिट तक घसीटा गया था और बाद में उसे जैन एक्सरे के सामने छोड़ गए। पुलिस की जांच में यह बात झूठी निकली है। इसी एक अफवाह से शुक्रवार को तनाव में ओर इजाफा हुआ। सामने आया है कि हत्यारे गोली मारने के तत्काल बाद स्पॉट पर जरा भी नहीं रूके, उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल लगभग 100 की स्पीड से दौड़ा दी थी। इतना तेज की आसपास लगे कैमरे तक उनकी फुटेज ठीक से कैप्चर नहीं कर पाए।
हालांकि इस अफवाह के लिए मीडिया कतई जिम्मेदार नहीं है, न्यूनतम समय में घटनास्थल के आसपास के लोगों से जो जानकारी हांसिल हो सकी उसे दृढ़ता से लोगों के बीच पहुंचाने का प्रयास किया गया। बहरहाल, शनिवार को एसपी अमित सिंह ने मीडियाकर्मियों के माध्यम से शहर के नागरिकों को बताया कि तरूण हत्याकांड में अब तक पुरानी रंजिश ही वजह के रूप में सामने आई है, पुलिस अन्य भी कई एंगल से इस प्रकरण की जांच कर रही है। एसपी सिंह के मुताबिक जिन 5 लोगों को शंका के आधार पर हिरासत में लिया गया है उनके चेहरों और कद काठी से घटनास्थल के फुटेज का मिलान साइबर एक्सपर्ट टीम के माध्यम से कराया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास या यहां पहुंचने वाले रास्तों पर लगे कैमरो के फुटेज भी निकलवा रही है, संभावना है कि कहीं किसी स्थान के फुटेज में हत्यारों का चेहरा साफ-साफ नजर आ जाए। यदि ऐसा होता है तो यह अपराधियों के खिलाफ कोर्ट में ओर भी पुख्ता सबूत होगा और सजा दिलाने में मददगार बन सकेगा।
