• Sat. Aug 1st, 2026

बिलपांक फंटे के पास कार और ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत, देवास में पदस्थ डिप्टी रेंजर सहित तीन की मौत

BySurendra Jain

Apr 12, 2021

खबर पक्की, 12 अप्रैल, रतलाम। जिले में बीते तीसरे दिन लॉक डाउन जारी है। बावजूद जिले के फोरलेन पर दुर्घटनाओं का दौर भी जारी है। सोमवार को जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक फंटे के करीब तेज रफ़्तार ट्रक और कार की जबरजस्त भिड़त हो गई। इस दौरान कार में सवार वन-विभाग के डिप्टी रेंजर तथा उनकी पत्नी समेत ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह गंभीर सड़क हादसा बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बोदिया फंटे पर हुआ है। इस हादसे में वन-विभाग के बागली में डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ मोतीलाल पिता भीमाजी मईड़ा 52 वर्षीय निवासी भूरीघाटी बाजना और उनकी पत्नी कमला बाई 48 वर्षीय की मोके पर ही मौत हो गई। इस दौरान कार चला रहा ड्राइवर गोर्धन पिता तेज सिंह जाति राजपूत 29 वर्षीय निवासी देवास की भी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना में मृतक तीन देवास के समीप स्थित बागली जा रहे थे। लेकिन दोपहर करीब 4 बजे इंदौर की ओर से आने वाले एक तेज रफ़्तार ट्रक ने मृतकों की कार को समाने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों वाहन आपस में फ़स गए। जिन्हे जेसीबी के माध्यम से अलग अलग करना पड़ा। पुलिस को मृतकों के शवों को निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ी। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। फि़लहाल ड्राइवर फऱार है।

You missed

error: Content is protected !!