• Fri. Jul 31st, 2026

आरोग्यं हेल्थ शॉपी के राजेश मूणत का दावा हमने सिर्फ औषधि निरीक्षक के निर्देश पर बिलिंग की हम उनके अधीन अतः निर्देश का पालन करना जरूरी

BySurendra Jain

Apr 11, 2021

खबर पक्की: रतलाम 11 अप्रैल, कल हमने खबर छापी थी कि सिपला कंपनी का रेमेडी सीविर इंजेक्शन ड्रग इंस्पेक्टर के द्वारा तय कीमत से ज्यादा पर मरीजों को उपलब्ध करवाया जा रहा है इस खबर में केमिस्ट के तौर पर आरोग्यं हेल्थ के गौरव मूणत का नाम भी था। आज आरोग्यं हेल्थ शॉप के मालिक राजेश मूणत द्वारा खबर पक्की को अवगत कराया गया कि जो भी रेमेडी शिविर इंजेक्शन मरीजों को दिए गए वे इंजेक्शन खुद ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा लाए गए थे और हमें मात्र बिलिंग करने के लिए बुलाया गया था उन्होंने बताया कि जिन केमिस्ट्र के नाम रेमेडीज शिविर इंजेक्शन बेचने के लिए अधिकृत है उन्होंने तय कर रखा है की बिलिंग कोई भी एक केमिस्ट बारी-बारी से करेगा माल किसी का भी आए अतः कल बिलिंग का र्टन मेरा था इसलिए बिलिंग मेरे द्वारा की गई माल किसी और का था उन्होंने कहा कि मेरे को होलसेलर द्वारा 1500 की बिलिंग की गई अतः उसके मुताबिक मेरे द्वारा 1700 की बिलिंग कर दी गई अब होलसेलर को कंपनी ने कितने में दिया मुझे नहीं पता। सुविधा की दृष्टि से ड्रग इंस्पेक्टर के निर्देश पर यह आपस में केमिस्ट द्वारा तय किया गया है माल किसी का भी आए टर्न बाय टर्न बिलिंग कोई एक करेगा। सुविधा की दृष्टि से यह सही हो सकता है किंतु जीएसटी कानून के अंतर्गत यह पूर्णतया गलत है कायदे से जिसका माल है उसी को बिलिंग करना चाहिए पर अब जब कानून का पालन करवाने वाले ही कानून की धज्जियां उड़ाए तो कोई क्या कर सकता है।

error: Content is protected !!