खबर पक्की 10 अप्रैल रतलाम, आज जब पीड़ित मानवता को सेवा की जरूरत है और कोरोना से पीड़ित लोग कातर दृष्टि से टकटकी लगाए देख रहे हैं कि कोई आए और उनकी सेवा करें ऐसे समय में भी अगर कोई उनको सेवा देने की बजाय लुटे तो कैसा लगेगा जी हां विधायक चेतन कश्यप व कलेक्टर गोपाल चंद्र डांड के तमाम आदेश निर्देशों की धज्जियां बिखेरते हुए ड्रग इंस्पेक्टर सारिका अग्रवाल और तमाम केमिस्ट जो रेमेडी शिविर इंजेक्शन की बिक्री कर रहे हैं मरीजों को उनकी मजबूरी का फायदा उठा कर लूट रहे हैं सिपला कंपनी का जो इंजेक्शन रिटेलर और होलसेलर का तमाम कमीशन और जीएसटी मिलाने के बाद अधिकतम 12 सो रुपए में बिकना चाहिए वह इंजेक्शन आज मरीजों को 1700 ₹ में दिया गया कहने को तो प्रशासन यह कह रहा है कि केमिस्ट बिक्री नहीं करेंगे और हमारी देखरेख में हम खुद मरीजों को इंजेक्शन सप्लाई करेंगे लेकिन आज हुए इंजेक्शन सप्लाई में डॉ राजेश शर्मा के आयुष हॉस्पिटल में अभिषेक मूणत को ड्रग इंस्पेक्टर सारिका अग्रवाल और आरोग्यम हेल्थ शॉपी के गौरव मूणत द्वारा सिपला कंपनी के 2 इंजेक्शन दिए गए जिसके 34 सो रुपए चार्ज किये गये इसी प्रकार पटवारी जगदीश कसेरा की पत्नी सरिता कसेरा को भी सिपला कंपनी का एक इंजेक्शन दिया गया जिसके 1700 रुपया चार्ज किए गए जब मरीजों ने कहा कि हमें पहले सामाजिक संस्था ने इंजेक्शन दिए थे क्या यह उनके इंजेक्शन है तो कैमिस्टर ने जवाब दिया कि इंजेक्शन मिल रहा है यही गनीमत है उनके इंजेक्शन पता नहीं कहां गए यहां यह उल्लेखनीय है कि रतलाम शहर की सामाजिक संस्था और दान दाता इस विकट समय में कोविड-19 मरीजों के इलाज हेतु यह इंजेक्शन निशुल्क वितरित करना चाहते हैं किंतु पता नहीं किन लोगों के हितों को साधने के लिए दानदाता और सामाजिक संस्थाओं को सेवा के कार्य से वंचित किया जा रहा इस यक्ष प्रश्न को समझना होगा। इन्हें दोनों मरीजों से ज्ञात हुआ कि सभी इंजेक्शन इसी रेट में सभी मरीजों को दिए गए क्या रतलाम के लोकप्रिय विधायक चैतन्य कश्यप और कलेक्टर गोपाल चंद्र डांड क्या मरीजों से की जा रही इस लूट पर ध्यान देंगे।
