• Fri. Sep 18th, 2026

लॉकडाउन से होने वाली परेशानी को लेकर जिलाधीश महोदय से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल!

BySurendra Jain

Apr 8, 2021

खबर पक्की: 8 अप्रैल रतलाम, बढ़ती हुई कोरोना महामारी को रोकने हेतु प्रशासन द्वारा 9 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की है ,ताबड़तोड़ में की गई इस घोषणा के विरोध में रतलाम शहर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के नेतृत्व में जिला प्रशासन से मिला!
प्रतिनिधिमंडल ने मांग करी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए व्यापार-व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो चुका है दैनिक रोजगार करने वाले परेशान स्थिति में घूम रहे हैं ऐसी अवस्था में लॉकडाउन में उनका जीवन यापन और भी तकलीफ देय हो जाएगा! लॉकडाउन के स्थान पर रात्रि कर्फ्यू एवं अन्य विकल्पों पर भी प्रशासन ध्यान देवें!
प्रशासन द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के बाद आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी शुरू हो गई है जिस को तत्काल रोका जाए!
आने वाले समय में नवरात्रि एवं रमजान शुरू हो रहे हैं जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा! पूजा व इबादत में जाने की छूट दी जाए!
दैनिक दिहाड़ी मजदूर एवं गरीब लोगों के के लिए शासन राहत पैकेज देवें!
कई शादियां पूर्व से निर्धारित थी वह कैसे होगी यह स्थिति प्रशासन द्वारा स्पष्ट नहीं की गई!
बस एवं परिवहन के साधन का संचालन कैसे होगा यह स्थिति भी स्पष्ट नहीं है!
प्रतिनिधिमंडल में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत,ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ,कमरुद्दीन कछवाहा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीलेश शर्मा शामिल रहे!
माननीय कलेक्टर महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया की फेरी लगाकर सब्जी फल बेचने वालों को त्योहारों को देखते हुए अनुमति दी जाएगी!
गरीब बेसहारा लोगों को सामाजिक संगठनों की मदद से भोजन वितरण किया जाएगा!
मजदूर अपने कार्यस्थल पर जाने की अनुमति रहेगी! सभी औद्योगिक संस्थान चालू रहेंगे!
वैक्सीन कार्य हेतु जाने वालों को भी अनुमति दी जाएगी! एवं आगामी दो-तीन दिन में स्थिति देखकर आगे निर्णय लिया जाएगा!

You missed

error: Content is protected !!