• Fri. Sep 18th, 2026

आज भी आएंगे 144 रेमेडीसिविर कलेक्टर चाहे तो कम कीमत पर और जरूरतमंदों को निशुल्क वितरण हेतु तैयार है समाजसेवी

BySurendra Jain

Apr 9, 2021

खबर पक्की: रतलाम 9 अप्रैल, जिला प्रशासन अर्थात कलेक्टर गोपाल चंद्र डांड जनप्रतिनिधि अर्थात विधायक चैतन्य कश्यप पूर्व विधायक हिम्मत कोठारी और रतलाम के गणमान्य नागरिकों महावीर इंटरनेशनल रतलाम और न्यूज़ पोर्टल खबर पक्की आपसे करबद्ध निवेदन करता है के रतलाम में जीवन रक्षक रेमेडी सीविर इंजेक्शन सभी कंपनियों के 899 से लेकर 1234 रुपए अधिकतम कीमत पर बेचा जाना चाहिए लेकिन वास्तव में तय कीमत से काफी ज्यादा दामों में यह बेचा जा रहा है आपका उद्देश्य यदि पवित्र है और आप चाहते हैं अबाधित रूप से जिन मरीजों को रेमेडीज शिविर मिलना चाहिए वह मिले तो महावीर इंटरनेशनल रतलाम और खबर पक्की अपनी निशुल्क सेवाएं रतलाम मेडिकल कॉलेज में काउंटर और मेन पावर लगाकर देने को तैयार है ताकि जरूरतमंद मरीजों को यह इंजेक्शन उसके निर्धारित कीमत या निर्धारित कीमत से कम पर दिया जा सके और जो मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती है किंतु उनकी ताकत नहीं है की इंजेक्शन खरीद कर लगवा सके लेकिन फिर भी उनको इंजेक्शन देना अति आवश्यक है ऐसे मरीजों को हमारे द्वारा निशुल्क इंजेक्शन दिए जाने कि हम गारंटी देते हैं कल जिस तरह ड्रग इंस्पेक्टर सारिका अग्रवाल ने दानदाताओं के इंजेक्शन को बाजार में केमिस्ट के माध्यम से बिकवा ने की हिमाकत की है उस से जरूरतमंद को इंजेक्शन मिलने में बाधाएं पैदा हो रही है यदि आप चाहते हैं कि जरूरतमंद को इंजेक्शन पहले मिले और पैसे की ताकत पर इंजेक्शन का मोल भाव ना हो तो बजाय केमिस्ट के माध्यम से बिकवाने के तुरंत महावीर इंटरनेशनल या आपको चाहे जिस संस्था पर भरोसा हो काउंटर खुलवा कर इंजेक्शन को डायरेक्ट मेडिकल कॉलेज में ही वितरित करवाने की व्यवस्था करें तो ही यह माना जाएगा कि आपका कर्म और धर्म पवित्र है और मरीज की सेवा और कोरोना को रोकना ही एकमात्र उद्देश्य है आज भी रतलाम में 144 इंजेक्शन कैडिला कंपनी के आ रहे हैं अगर आप चाहते हैं कि उनके अफरा-तफरी ना होकर जरूरतमंद को मिले तो तुरंत पर निर्णय लेकर संपर्क करें सदैव जनसेवा के लिए तत्पर और समर्पित महावीर इंटरनेशनल रतलाम 94251 04646

You missed

error: Content is protected !!