खबर पक्की: 8 अप्रैल रतलाम, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की नवी और ग्यारहवीं की परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी कल स्कूलों में परीक्षा के पेपर्स पहुंच जाएंगे सभी शिक्षकों को और शासकीय कर्मियों को अपने कार्यस्थल पर जाने की छूट रहेगी इसी प्रकार छात्रों को अपना आइडेंटी कार्ड साथ में रखना होगा और स्कूल से पेपर और कॉपी कलेक्ट कर के घर पर ही कॉपियों में प्रश्नों के उत्तर लिखकर अगले दिन स्कूलों में जमा करा सकते हैं एक विषय की कॉपी जमा होने पर दूसरे विषय का पेपर और कॉपी उनको दे दी जाएगी 9 दिन के lock-down की घोषणा होने से सभी शिक्षक और छात्र असमंजस में थे अतः उनको क्लियर करने के लिए कलेक्टर द्वारा यह निर्देश जारी किए गए हैं के लॉकडाउन में छात्रों को आईडेंटिकार्ड के आधार पर छूट दी जाए और बेवजह परेशान ना किया जाए।
