खबर पक्की, रतलाम 06 अप्रैल। कोरोना संक्रमण के दौरान रतलाम शहर के सक्रिय समाजसेवी अपनी सार्थक पहल से इस संक्रमण को रोकने में हरसंभव सहायता कर रहे हैं। अपने अमूल्य सहयोग के साथ-साथ वे कोरोना संक्रमण के लिए प्रयास करने वाले चिकित्सकों एवं अमले को भी संबल प्रदान कर रहे हैं। ऐसी ही पहल रतलाम शहर के सक्रिय समाजसेवी विनोद करमचंदानी एवं विजय शिवानी ने की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में अपनी ओर से 10 मोबाइल सेट एवं संचार के महत्वपूर्ण उपकरण भेंट किए। इन उपकरणों के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में आंतरिक संवाद की स्थिति और बेहतर हो सकेगी।
