खबर पक्की, 6 अप्रैल, रतलाम।जिला अभिभाषक संघ के चुनाव की निर्वाचन अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने घोषणा करते हुए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंकज बिलाला ने बताया कि 06 अप्रैल 2021 मंगलवार प्रात: 11.30 बजे ( अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन ) कर दिया गया है।
उम्मीदवारों का नामांकन पत्र प्राप्त करने व जमा करने का समय – दिनांक 7 अप्रैल 2021 बुधवार प्रात: 11.30 बजे से दिनांक 08 अप्रैल 2021 गुरुवार दोपहर 2 बजे तक रहेगा। दिनांक 08/04/2021 साय : 4.00 बजे तक ( निर्वाचन फार्म जमा किये गये उम्मीदवारों की लिस्ट चस्पा करना )। प्राप्त नामांकन पत्रों पर दावे / आपत्ति, प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच दिनांक 08/04/2021 गुरुवार साय: 4 बजे से दिनांक 09 अप्रैल 2021 शुक्रवार दोपहर 01:00 बजे तक होगी। नामांकन पत्र नाम वापसी दिनांक 9 अप्रैल 2021 शुकवार दोपहर 02 बजे से 4 बजे तक रहेगा। उम्मीदवारों की अन्तिम सूचि का प्रकाशन – 09 अप्रैल 2021 शुकवार सांय 5 बजे तक होगा 7 15 अप्रैल 2021 गुरुवार मतदान होगा। मतदान समय – प्रात: 10 बजे से 5 बजे तक, मतदान स्थान – नवीन अभिभाषक हॉल मतगणना दिनांक – 16 अप्रैल 2021 शुकवार प्रात: 9 बजे से मतगणना होगी। मतगणना नवीन अभिभाषक हॉल में होगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश भट् एवं प्रीति सोलंकी ने बताया कि कोविड 19 के चलते हुए शासन द्वारा समय समय पर दी जा रही गाईडलाईन के कारण उक्त चुनाव कार्यक्रम में निर्वाचन कमेटी के द्वारा आवश्यकतानुसार संशोधन किया जा सकेगा । सम्पुर्ण चुनाव प्रकिया कोविड 19 की गाईड लाईन का पालन करते हुए सम्पन्न किये जावेगे । जो भी उम्मीदवार / मतदाता सोशल डिस्टैशिग का पालन नहीं करेगा , मास्क नही लगायेगा उसे मतदान से वंचित कर दिया जावेगा । मतदाता अपने साथ अपना अभिभाषक परिचय पत्र आवश्यक रुप से साथ लावे । मतगणना के दिन मतगणना कक्ष में उम्मीदवार अथवा उनके प्रतिनिधि ही उपस्थित रहेगे।
अभिभाषक संघ के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, अन्तिम मतदाता सूचि का प्रकाशन, 15 अप्रैल को होगा मतदान
