• Fri. Sep 18th, 2026

सिंधी कॉलोनी के गुरुनानक हॉल में भी अब कल से वेक्सिन लगाई जाएंगी

BySurendra Jain

Apr 4, 2021

खबर पक्की: 4 अप्रैल रतलाम, सिंधी कॉलोनी में भी वेक्सिन सेंटर शुरू किया जाएं इस हेतु समाजसेवी विनोद करमचंदानी विधायक चैतन्य कश्यप के माध्यम से सतत प्रयासरत थे जिसके चलते आज विधायक चैतन्य कश्यप ने प्रशासन से बात करके इस हेतु हरी झंडी दे दी । प्रशासन को भी आसपास की जनसंख्या को देखते हुए सिंधी कॉलोनी का गुरुनानक भवन उपयुक्त लगा जिसके मद्देनजर अब 5 अप्रैल सोमवार प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक नि:शुल्क वेक्सिन जिला प्रशासन के देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लगाई जाएंगी । विनोद करमचंदानी ने इस हेतु श्री कश्यप का आभार व्यक्त किया है कि विधायक के प्रयासों के चलते अब आसपास की सभी कॉलोनियों के रहवासी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे । श्री करमचंदानी एवं समाजसेवी आनंद कृष्णानी ने 45 वर्ष से ऊपर के सभी समाजजनों एवं अन्य समाज के लोगों से अपील है कि वे कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुवे इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें एवं वेक्सिन जरूर से जरूर लगवाएं

You missed

error: Content is protected !!