• Thu. Jul 30th, 2026

महावीर इंटरनेशनल के माध्यम से जरूरतमंद गरीबों के लिए 1000 रेमेडीसीवीर इंजेक्शन देंगे समाजसेवी

BySurendra Jain

Apr 4, 2021

रतलाम,4 अप्रैल। कोरोना महामारी के बढते प्रकोप के बीच आचार्य ऋषभ चंद्र सूरी जी की प्रेरणा से एवं महावीर इंटरनेशनल रतलाम के सहयोग से समाजसेवियों ने जरूरतमंद गरीबों को कोरोना उपचार के जरूरी 1000 रेडमीसीविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। ये इंजेक्शन मूणत मेडिकल स्टोर्स जेल रोड व दीप मेडिकल स्टोर बजाज खाना रतलाम पर मेडिकल कालेज के चिकित्सक द्वारा प्रमाणित गरीब जरूरतमंद को ही मिलेगा। समाजसेवी सुशील मूणत ने बताया कि कोरोनाकाल में रेडमीसीविर इंजेक्शन को लेकर कई गरीब जरूरतमंद परेशान हो रहे है। किसी गरीब और जरूरतमंद को इलाज के अभाव में किसी को जान ना गवांना पडे, इसलिए मेडिकल कॉलेज के डीन औऱ डिप्टी कलेक्टर शिराली जैन और दीप मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी की अनुशंषा से जीवन रक्षक इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध कराएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रांरभिक रूप से 600 इंजेक्शन की व्यवस्था का लक्ष्य है, और 400 इंजेक्शन शांता देवी मेहता और राजेंद्र पितलिया द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा इस प्रकार कुल 1000 इंजेक्शन प्रारंभिक तौर पर दिया जा रहा है लेकिन जनसहयोग मिला, तो इसे आगे भी बढाया जा सकता हैं।
सुशील मूणत ने बताया कि 600 इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए जेएमडी ज्वेलर्स के संचालक राकेश सकलेचा मित्र मंडल, संजय गुगलिया, प्रकाश मेहता, नितेश तलेरा,अजय श्रीमाल दीपक सोनी, संतोष नाकोडा, विजय पोरवाल पासा, आशीष जोशी विशाल जैन लाला,पप्पू मैर, राजेश मैर, शेलेन्द्र चोपडा बंटी, नानाजी ठाकुर, सौरभ पितलिया, कनक मूणत, इन्दू मूणत, , शिवा सोनी, विश्वराज मूणत, सुनील ललवानी, राजेन्द्र अग्रवाल, रोहित रूनवाल, मंगल लोढा, कमल मूणत, संदीप पिपाडा ,मनीष नाहर एवं महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन, सुरेंद्र जैन आदि का सहयोग मिला है। निशुल्क इंजेक्शन के लिए 94251 04646 पर संपर्क करें
————————–

error: Content is protected !!