• Thu. Jul 30th, 2026

अभिभाषक संघ की साधारण सभा सम्पन्न, तदर्थ समिति को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित, समय पर होंगे चुनाव

BySurendra Jain

Apr 1, 2021

खबर पक्की, 1 अप्रैल, रतलाम। जिला अभिभाषक संघ रतलाम द्वारा 1 अप्रैल 2021 को तदर्थ समिति समाप्त करने एवं चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न किए जाने हेतु साधारण सभा आहुत की गई थी साधारण सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अभिभाषक लालचन्द्र उबी एवं चुनाव अधिकारी संतोष त्रिपाठी, कार्यवाहक अध्यक्ष दशरथ पाटीदार, सचिव प्रकाश राव पवार की मुख्य उपस्थिति में कोरम पूर्ण होने पर प्रांरभ की गई।
उपरोक्त जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी पंकज बिलाला ने बताया कि 1 अप्रैल को कार्यवाहक अध्यक्ष दशरथ पाटीदार द्वारा सभा आयोजित की गई सभा के प्रारंभ में मुख्य चुनाव अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने चुनाव से संबंधित प्रकिया की जानकारी देते हुए व्हाटसप पर तदर्थ समिति की जानकारी व तदर्थ समिति के सदस्य द्वारा उसकी फोटोप्रति देने के संबंध में जानकारी दी तत्पश्चात प्रकाश राव पवार ने तदर्थ समिति के संबंध में तथा तदर्थ समिति द्वारा त्वरीत रूप से बिना अधिकारीक पत्र संघ में आयें संघ के कार्य में हस्तक्षेप करने व तदर्थ समिति राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा बिना अभिभाषक संघ की जानकारी में लाये बिना दिए जाने पर संघ का अपमान माना गया व तदर्थ समिति को तुरंत प्रभाव से समाप्त किए जाने हेतु साधारण सभा में ध्वनी मत से प्रस्ताव पारित किया गया तदर्थ समिति तथा चुनाव प्रकिया के संबंध में संघ के वरिष्ठ अभिभाषक सतीश पुरोहित, अशोक शर्मा, आशुतोष अवस्थी, ओम भट्ट, सुनिल पारिख, राकेश शर्मा, सु श्री मंजु सोनी, शकिल खान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए तदर्थ समिति को भंग कर चुनाव प्रकिया को निरंतर जारी रखे जाने की मांग की पश्चात सभा के अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अभिभाषक श्री उबी ने इस तरह तदर्थ समिति बनाने के औचित्य पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि एक बार चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के पश्चात उसे रोका नहीं जा सकता। सभा को कार्यवाहक अध्यक्ष दशरथ पाटीदार ने संबोधित करते हुए पूरे घटनाकम पर प्रकाश डालते हुए खचाखच भरे संघ सभा कक्ष के सदस्यों से आगामी कार्यवाही के संबधं में हाथ ऊपर उठा कर राय व्यक्त करने का निवेदन किया जिस पर सम्पूर्ण सदन ने ध्वनि मत से तदर्थ समिति की निंदा करते हुए निरस्त करने व चुनाव प्रक्रिया निरंतर चालू रखने का निर्देश चुनाव अधिकारी संतोष त्रिपाठी, पंकज बिलाला, जयप्रकाश भट्ट एवं प्रीति सोलंकी को पूर्व की तरह दिए तथा जिसकी सूचना म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद को भी प्रेषित किए जाने का उल्लेख किया गया । अन्त में आभार कार्यवाहक सचिव श्री पवार ने व्यक्त किया।
समय पर होंगे चुनाव
निर्वाचन अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है तथा तय सीमा में ही अभिभाषक संघ के चुनाव होंगे।

error: Content is protected !!