• Sun. Nov 22nd, 2026

शुक्रवार रात 10 से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन नियमों का पालन करें और प्रशासन को सख्ती करने का मौका ना दें : कलेक्टर रतलाम

BySurendra Jain

Apr 1, 2021

खबर पक्की :1 अप्रैल। रतलाम में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शहर में क्राइसिस मैनेजमेंट समिति ने शुक्रवार रात 10 से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। दरअसल रतलाम में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए कोरोना की चैन तोड़ने के लिए शासन-प्रशासन ने लॉकडाउन का निर्णय लिया। कलेक्टर ने बताया की लॉकडाउन के दौरान दूध की सप्लाई सुबह 6 से 10 और शाम 4 से 7 घर-घर हो सकेगी। होली को लेकर प्रशासन ने मेरा घर मेरी होली की बात कही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रतलाम में कोरोना के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। अब तक रतलाम जिले में 5516 कोरोना के मामले सामने आ गए हैं वहीं कोरोना से 92 की मौंत हो चुकी हैं। कोरोना केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसके बाद जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समिति ने बड़ा फैसला लिया है। रतलाम शहर में शुक्रवार रात 10 से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। जिला कलेक्टर गोपाल चंद्र डांड ने बताया कि प्रशासन अभी बहुत ही मानवीय तरीके से और भलमनसाहत के साथ अपील कर रहा है लेकिन अगर बेवजह घूमना बंद नहीं किया और मास्क नहीं लगाया गया तो प्रशासन को मजबूरन सख्ती करना पड़ेगी जिसकी जिम्मेवारी कानून तोड़ने वालों की ही होगी अतः हर आम और खास यह समझ ले कि वह कानून के ऊपर नहीं है।

error: Content is protected !!