खबर पक्की: 24 मार्च रतलाम, वैसे तो यह पुलिस का अंदरूनी मामला है और हमें बीच में नहीं पड़ना चाहिए पर चूंकि डीआईजी सुशांत सक्सेना साहब की हठधर्मी के कारण निचले रैंक के पुलिस अधिकारियों को क्वार्टर अलॉटमेंट नहीं हो पा रहे हैं तो उनकी परेशानी को देखते हुए बोलना लाजमी है। डीआईजी सुशांत सक्सेना सितंबर में रतलाम आए थे उनका बंगला जो डीआईजी के नाम से ही एलॉटेड है खाली पड़ा हुआ है उनको शायद बंगला पसंद नहीं आ रहा है इसलिए उन्होंने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के लिए बनी नई मल्टी के 4 क्वार्टर अपने कब्जे में कर लिया है इसलिए पुलिस अधिकारियों को वह क्वार्टर एलॉट नहीं हो पा रहे हैं इस मामले में आर आई खिलावन सिंह कवर से बातचीत हुई तो उनका कहना था कि बंगले में थोड़ा मेंटेनेंस बाकी है इसलिए साहब शिफ्ट नहीं हो रहे है जब उनसे 4 क्वार्टर उनके कब्जे में होने की बात कही गई और इस कारण दूसरे पुलिस अधिकारियों के परेशान होने की बात कही तो उन्होंने कहा इस बारे में आप साहब से ही बात करो मैं कुछ नहीं बता सकता। ठीक है अगर साहब को बंगला पसंद नहीं है तो क्वार्टर में रह सकते हैं पर एक ले ले 2 ले ले 4 ,4 क्वार्टर तो बाकी के साथ नाइंसाफी है।
