• Tue. Sep 15th, 2026

टाटा नगर के सूने मकान में दिन दहाड़े चोरी

BySurendra Jain

Sep 20, 2017
  • रतलाम। शहर के टाटानगर इलाके में बुधवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकबजनी की। चोर इस मकान से करीब 2 लाख रूपए का सामान चुरा ले गए है। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
    चोरी की यह वारदात टाटा नगर गली नम्बर 7 में रहने वाले रवि पिता रामलाल सोनी 55 वर्ष के यहां हुई। सोनी ने पुलिस को बताया कि वे अपने परिवार के साथ बुधवार दोपहर करीब30 बजे भोजन करने गए थे। दोपहर ढाई बजे लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला गायब था। भीतर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। बदमाश घर की अलमारी को तोडकर उसके अंदर रखे साढे तीन किलों चांदी और 15 ग्राम सोने के आभूषण ले गए। रवि सोनी ने चोरी की सूचना दिनदयाल नगर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।  दिनदहाड़े हुई चोरी से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
error: Content is protected !!