खबर पक्की :10 मार्च रतलाम, वर्ष 2020 कोरोना महामारी के कारण सभी के लिए तनाव और मानसिक अवसाद का साल रहा, वर्ष 2020 की बुरी स्मृतियों को पीछे छोड़ कर वर्ष 2021 सभी के लिए भरपूर ऊर्जा भरपूर खुशी भरपूर आनंद ले कर आए यही सोच कर अपने सभी सहयोगियों को संघ के रूप में नाकोड़ा तीर्थ पर ले जाने की ठानी थी। यह उदगार थे निमंत्रण बिल्डर्स के भागीदारों महेश डाकोलिया अनिल पीपाड़ा विजय जैन के उन्होंने कहा कि हम आज जहां पर भी है उसमे अपने सभी सहयोगियों का रोल भूल नही सकते। भगवान ने हम पर असीम कृपा की है उसी कृपा के फलस्वरूप अपने 125 सहयोगियों को जो प्रोपर्टी व्यवसाय से जुड़े हैं को 10 से 12 मार्च तक नाकोड़ा जी तीर्थ दर्शन हेतु संघ ले जा रहे हैं। संघ आज 10 मार्च को सुबह 6 बजे रवाना हुआ जो 12 मार्च को रात को रतलाम लौटेगा। संघ में शहर के सभी दिग्गज प्रोपर्टी दलाल और व्यवसायी नाकोड़ा जी दर्शन के लिए रवाना हुवे है।
