• Sun. Nov 1st, 2026

इप्का श्रमिक की मौत, गुस्साए कर्मचारियों ने किया फोरलेन पर चक्काजाम

BySurendra Jain

Sep 20, 2017
  • रतलाम। महू-नीमच फोरलेन पर सेजावता फंटे के पास बुधवार सुबह इप्का के एक कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद इप्का के कर्मचारियों और सेजावता के रहवासियों ने फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। करीब 30 मिनिट की समझाईश के बाद लोग माने और जाम समाप्त हो पाया।
  • इप्का के स्थाई श्रमिक दुर्गालाल निर्भयराम धाकड़ उम्र 55 वर्ष मूलरूप से खाचरौद के नजदीक गांव कंचनखेड़ी के निवासी है। फिलहाल वे सेजावता में रह रहे थे। बुधवार सुबह तकरीबन 6.45 बजे वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर फेक्ट्री जाने के लिए निकले। सेजावता फंटे पर सड़क क्रास करने के दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हेलमेट होने के बावजूद दुर्गालाल के सिर में गंभीर चोंट आई। तत्काल ही इप्का की एंबुलेंस से उन्हें साथी कर्मचारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर्स ने दुर्गालाल धाकड़ को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही परिजन उनका शव लेकर सेजावता पर पहुंचे यहां आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस को बीच रास्ते में ही खड़ा कर चक्काजाम कर दिया। ये लोग सेजावता फंटे पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने, पर्याप्त बेरिकेडिंग की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना के बाद सीएसपी विवेक सिंह, 3 थाना प्रभारी और तहसीलदार अजय हिंगे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाईश दी और व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त कर दिया गया।
  • विधायक का भी घेराव
  • सेजावता में इप्का श्रमिक और रहवासी जिस समय चक्काजाम कर रहे थे, ठीक उसी दौरान रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर भी चौपहिया वाहन से इसी मार्ग से गुजरे। जाम में शामिल लोगों ने उनकी भी गाड़ी को घेर लिया। विधायक गाडी से उतरे, फोन पर अधिकारियों से बात की, रहवासियों को आश्वास्त किया तब कहीं जाकर आगे बढ़ सके।

You missed

error: Content is protected !!