खबर पक्की: रतलाम 3 मार्च, दो विधानसभा चुनाव से रतलाम को संभाग बनाने की चर्चा और कवायद चल रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रतलाम को संभाग बनाने का वादा करके गए थे जब नया कलेक्टोरेट बन गया और पुराना कलेक्ट्रेट की बिल्डिंग खाली हो गई तब भी इस चर्चा ने गर्मी पकड़ी थी। अब जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 5 मार्च को रतलाम आ रहे है और नगर निगम चुनाव सर पर है तो उनसे सवाल पूछना जायज रहेगा कि रतलाम को संभाग कब बनाया जाएगा। रतलाम के बेहतरी और तरक्की के लिए तमाम मीडिया जनों से मेरा आग्रह है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएं क्योंकि मीडिया और जनता की जागरूकता से ही शहर की तरक्की और विकास संभव है राजनीतिक नेतृत्व और पार्टियों को लगना चाहिए कि उनके किए गए वादे जनता भूली नहीं है।
