• Sat. Sep 19th, 2026

थाने के सामने नर्सरी में मृत मिला एक व्यक्ति

BySurendra Jain

Feb 19, 2021

खबर पक्की, 19 फरवरी, रतलाम। जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत के सामने बनी नर्सरी में शुक्रवार की सुबह राहगीरों ने एक अज्ञात व्यक्ति को मृत अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी घटना की सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली उसकी पेन्ट की जेब में से आधार कार्ड मिला।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिलपांक थाने के सामने नर्सरी में एक व्यक्ति के मृत होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मतृक की पेन्ट की जेब से मिले आधार कार्ड के पते सूचना दी है। मतृक व्यक्ति के सिर पर चोट का निशान है व गला भी रेता गया है। जिसके कारण उसकी मौत हुई है पुलिस को मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसका नाम जगदीश पिता सुखराम निवासी छोटा उडवा (मुलथान) थाना बदनावर जिला धार का रहने वाला बताया जाता है लेकिन पुलिस ने मामले की भी पुष्टि नहीं की है पुलिस आधार कार्ड के पते के अनुसार परिजनों को सूचना कर बुला रही है परिजनों के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि व्यक्ति कोन है। पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि हत्या क्यों और केसे हुई है।

You missed

error: Content is protected !!