• Fri. Sep 18th, 2026

1 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी, प्रकरण दर्ज

BySurendra Jain

Feb 16, 2021

खबर पक्की, 16 फरवरी, रतलाम। विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ ना केवल धोखाधड़ी की बल्कि थाने पर जाने को लेकर धमकाया। ठगाए व्यक्ति ने थाने पहुंचकर पुलिस को माजरा बताया। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज किया।
स्टेशनरोड थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक धोखाधड़ी का मामला हफीजूर रहमान पिता जियाउर रहमान (44) निवासी मोचीपुरा स्थायी पता बेगमबाग कॉलोनी उज्जैन की रिपोर्ट पर कायम किया गया है। फरियादी का आरोप है कि विदेश जाने के लिए वह रतलाम के अरिहंत परिसर में रहने वाले व्यक्ति के संपर्क में आया। कथित व्यक्ति ने उसे विदेश भेजने के नाम पर कई तरह की जानकारी दी जिससे वह भी उसके झांसे में आ गया। फरियादी का आरोप हैं कि कथित व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर कथित व्यक्ति ने उससे तकरीबन एक लाख 20 हजार रुपए ले लिए लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा गया। जब भी वह इस बारे में मालुमात करता तो उसे टाल दिया जाता। दो साल भी ज्यादा समय होने पर फरियादी को जब अपने साथ धोखाधड़ी का आभास हुआ तो वह थाने पहुंच गया और पुलिस को सारा माजरा बताकर कथित के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। फरियादी ने पुलिस को बताया कि थाने पर रिपोर्ट करने की बात पर उसे धमकाया भी। बहरहाल, स्टेशनरोड थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर कथित के खिलाफ धोखाधड़ी का धारा 420, 506 भादवि में दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

You missed

error: Content is protected !!