खबर पक्की 29 जनवरी। डॉ शिवमंगल सिंह सुमन स्मृति समारोह दिनांक 29 जनवरी 2021 को साहित्य अकादमी ,संस्कृति परिषद मध्य प्रदेश शासन, भोपाल द्वारा शाम 5:00 बजे राज गार्डन में आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता करेंगे। राष्ट्रीय कवि एवं चिंतक सत्यनारायण सत्तन। विशिष्ट अतिथि होंगे वरिष्ठ साहित्यकार कवि एवं चिंतक प्रोफेसर अजहर हाशमी । विशेष रुप से उपस्थित होंगे साहित्य अकादमी के निदेशक विकास दवे । दीपेंद्र शर्मा निदेशक भोज शोध संस्थान धार का व्याख्यान होगा। एवं रचनाकारों का काव्य पाठ होगा । यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक डॉ शोभना तिवारी निदेशक , डॉ शिवमंगल सिंह सुमन स्मृति शोध संस्थान रतलाम ने दी।
