• Wed. Jul 29th, 2026

रेडक्रास चेयरमेन गादिया के निवास पर आग, तकरीबन 2 लाख का नुकसान

BySurendra Jain

Sep 18, 2017

 

रतलाम। भाजपा नेता और रेडक्रास समिति के चेयरमेन महेंद्र गादिया के पैलेस रोड़ स्थित निवास के बाहरी हिस्से में सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे आग लग गई। इस आगजनी में गादिया के शो रूम के करीब 2 लाख रूपए कीमत के फर्नीचर को नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय रहवासियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद रहवासियों के साथ मिलकर  आग पर काबू पाया।

पैलेस रोड पर ही महेंद्र गादिया का फर्नीचर का शो रूम है। इसका कुछ सामान सामने ही बने उनके मकान के अगले हिस्से में पहली मंजिल पर रखा हुआ था। शार्ट सर्किट के कारण चिंगारी उठी और फर्नीचर के फोम के कारण आग तेजी से बढ़ गई। तत्काल ही इस पर काबू पाने की कोशिश की गई।

error: Content is protected !!