• Thu. Sep 24th, 2026

कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि मनाई

BySurendra Jain

Dec 28, 2020

खबर पक्की, 28 दिसंबर, रतलाम। न्यू रोड स्थित कुशाभाऊ ठाकरे तरणताल पर कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की ओर से 28 दिसंबर सोमवार को पुण्यतिथि मनाई। इसमें सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम कुशाभाऊ ठाकरे जीके चित्र पर पुष्पांजलि दी। जिसमें भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मनोहर पोरवाल, मीसाबंदी महेंद्र नाहर ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राकेश परमार ने किया व मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने आभार माना। इसमें पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, गोपाल शर्मा, संतोष पोरवाल, अशोक यादव, भूपेन्द्र कावडिय़ा, राजेश माहेश्वरी, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्णा सोनी, जिला कार्यालय मन्त्री, तृप्ति कुमावत, रेखा व्यास, सुधा मालपानी,देवेंद्र वाधवा, गोवर्धन धरवा, ओमप्रकाश बोरीवाल, रंजीत परिहार, दिनेश राठौड़, नितिन लोढ़ा, प्रहलाद राठोड, हार्दिक मेहता योगेश पपटवाल, मुबारिक शेरानी, विपिन, पवन सोमानी देवेंद्र वाधवा अविनाश राव, नीलेश आदि लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!