• Thu. Sep 24th, 2026

जीवमैत्री परिवार का वार्षिक सम्मेलन जयंतसेन धाम पर आयोजित हुआ

BySurendra Jain

Dec 29, 2020

खबर पक्की, 29 दिसंबर, रतलाम। जीवमैत्री परिवार का वार्षिक सम्मेलन सागोद रोड स्थित जयंतसेन धाम पर आयोजित हुआ। भगवान नैमीनाथ और भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की औपराचिक शुरुआत की गई। इस दौरान करीब 200 सदस्य मौजूद रहे जिन्होंने सर्दी को देखते हुए गौशालाओं में परदे आदि लगाने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही आने वाले समय में भी गौशालाओं में चारा, पानी आदि का प्रबंध भी आवश्यक्ता होने पर करने पर सहमति व्यक्त की गई। शहर और जिले में पशु-पक्षियों को आने वाली चिकित्सा दिक्कतों को लेकर भी विचार हुआ। सदस्यों ने बताया कि रतलाम में चिकित्सा स्टाफ और चिकित्सकों तथा दवाईयों की कमी के चलते मूक और सड़कों पर घूमने वाली गाय, कुत्तों, पक्षियों आदि के ईलाज में भारी दिक्कत होती है। सदस्यों ने यह भी निर्णय लिया कि शहर में श्वानों की नसबंदी करवाने के लिए कलेक्टर और नगर निगम कमिशनर से चर्चा करके उसमें भी सहायता की जाएगी। इस प्रयास को बढाने के लिए भी कोशिश की जाएगी ताकि श्वानों की बढती तादात पर भी नजर रहेगी।
सदस्यों ने भी इस दौरान रात्रि कालीन श्वानों को दूध रोटी बांडटने की निस्वार्थ सेवा करने वाले सदस्यों, युवाओं और सक्रीय समिति सदस्यों का भी स्वागत व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमृत जैन ने किया। इस दौरान वल्लभ सकलेचा, दीपक कटारिया, सुनिल सुराणा, प्रकाश लोढा, मनीष सोनी, शैलेंद्र गोठवाल, विनय लोढा, अमित लुणावत, योगेंद्र जैन, धमेंद्र रांका, मनीष मालपानी, रवि गुगलिया, विरेंद्र गांधी, लोकेश मेहता, अतुल दख, सुमित कटारिया, मनीष दख, देवेंद्र राठौड़, अजय सोनी, हेमंत संघवी, चेतन गुर्जर, शैलेंद्र परमार, रखब चत्तर, ऋतिक सोनी, लवीश पटवा, पंकज मेहता, पियुष भटेवरा, रवि मोठिया, कमल मल्लारा, संजय पुगंलिया, दीपक पांचाल, संदीप ओहरा, मनोज कटारिया आदि मौजूद थे। आभार दीपक कटारिया ने माना। कार्यक्रम के अंत में भजनों का आयोजन कर, भगवान से कोरोना महामारी का अंत करने और सभी जीव मात्र पर दया करने की प्रार्थना की गई।

error: Content is protected !!