• Mon. Nov 23rd, 2026

प्रेम विवाह के बाद युवती परिजनों ने की गोरनी, पारिवारिक संबंध खत्म करने का ऐलान

BySurendra Jain

Nov 23, 2026

खबर पक्की, 23 नवंबर, रतलाम। जिले के जावरा शहर के ग्राम कुम्हारीपुरा क्षेत्र से प्रेम विवाह और सामाजिक परंपराओं से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, कुम्हारीपुरा क्षेत्र में एक युवती के घर विवाह समारोह की तैयारियां चल रही थीं और आयोजन शुरू होने में महज दो दिन शेष थे। इसी दौरान युवती कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई और उसने प्रेम विवाह कर लिया।
इस घटनाक्रम से नाराज परिजनों ने युवती के फैसले को स्वीकार नहीं किया और उससे पारिवारिक संबंध समाप्त करने का निर्णय लिया। सोमवार सुबह परिजनों ने समाजजनों और अन्य लोगों की मौजूदगी में सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार युवती की गोरनी की रस्म आयोजित की। रस्म के दौरान पूजा सामग्री के साथ युवती का फोटो भी रखा गया और परिजनों ने उससे नाता तोडऩे की घोषणा की। परिजनों की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि अब वह उनके लिए मर चुकी है और उससे कोई रिश्ता नहीं रहा।
इस घटना के बाद क्षेत्र में अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने, पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक परंपराओं को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

You missed

error: Content is protected !!