खबर पक्की, 23 नवंबर, रतलाम। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति नहीं करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में समीक्षा के दौरान कम प्रगति पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने कार्रवाई की पुष्टि की।
कार्रवाई के तहत जिले की 25 एएनएम सरिता दास पटेल, हिना शर्मा, ममिता खराड़ी, पार्वती चारेल, प्रभावती भंवर, सुशीला उमावा, मंजू जाजोरिया, मीना राजावत, पिंकी धाकड़, मोहम्मदी सैयद, चंद्रभागा झरबड़े, निर्मला सोलंकी, पवित्रा निनामा, शकीला खान, सुशीला परमार, संगीता गामड़, संगीता वसुनिया, लैला अंजुम, मुस्कान मंसूरी, ज्योति सोलंकी, संगीता शर्मा, शोभा शर्मा, अनिता खरत, गीता मकवाना, सुनीता शक्तावत एवं भगवती पडियार का सात-सात दिवस का वेतन काटा गया है।
इसी तरह सात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) आरती परमार, विनीता भाबर, गुंजन सैनी, कृष्णा शर्मा, अक्षय चौधरी, अनीता प्रजापत एवं जितेंद्र सिंह तथा एलएचवी अनीता धौलपुरिया और शांता परमार का भी सात-सात दिवस का वेतन काटने के आदेश जारी हुए हैं।
वहीं ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर सुमन घावरी, चंद्रेश गुप्ता एवं रेखा गणावा तथा ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर मोइनुद्दीन अंसारी, राजेश राव एवं धन सिंह रावत का दो-दो दिवस का वेतन काटा गया है।
कलेक्टर कटेसरिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने और मैदानी स्तर पर कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
