• Thu. Sep 24th, 2026

जावरा में ट्रक की टक्कर से दोपहिया सवार देवर-भाभी की मौत

BySurendra Jain

Dec 28, 2020

खबर पक्की, 28 दिसंबर, रतलाम। जिले के जावरा शहर के भीमाखेड़ी चौराहे के समीप फोरलेन ब्रिज पर ट्रक ने एक्टिवा वाहन को चपेट में ले लिया। इससे एक्टिवा पर सवार बैग व्यापारी काइद पुत्र फकरूद्दीन मिठावाला और उनकी भाभी रजिया की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। दुर्घटना में एक्टिवा वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटना की खबर में बोहरा समाज में शोक छा गया।
जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय रजिया पत्नी मुस्तफा निवासी इंदौर कुछ दिन पहले अपने देवर 50 वर्षीय काइद पुत्र फखरूद्दीन मिठाईवाला के घर जनता कॉलोनी जावरा आई हुई थी। सोमवार सुबह उन्हें इंदौर जाना था। देवर काईद उन्हें एक्टिवा वाहन (एमपी-43/डीटी-0817) पर से इंदौर जाने वाली बस में बैठाने के लिए बस स्टैंड जा रहे थे। तभी फोरलेन स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर ट्रक (आरजे-50/जीए 3625) ने एक्टिवा वाहन को टक्कर मार दी। इससे देवर-भाभी वाहन सहित नीचे गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना प्रभारी जनकसिंह रावत व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपें गए।
घटनास्थल शहर थाना क्षेत्र का होने से शहर थाना पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि काइद के एक बड़े भाई मिगदाद का पिछले साल उज्जैन रोड़ पर सड़क हादसे में निधन हुआ था और एक अन्य रिश्तेदार की भी सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। इन हादसों से परिवार उभरा भी नही था कि पुन: बड़ा हादसा हो गया और उसमें देवर-भाभी की मौत हो गई।

error: Content is protected !!