खबर पक्की, 12 दिसंबर, नीमच। नीमच के पास एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। दो वाहनों की टक्कर में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। निम्बाहेड़ा -उदयपुर मार्ग पर ग्राम नपावली के पास साधलखेड़ा चौराहा पर खड़े ट्रेलर में जीप ( तूफ़ान) जा घुसी। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत होने की सूचना आ रही है। जानकारी के अनुसार 108 एवं मंगलवाड़ टोल की एम्बुलेंस पहुची मोके पर पहुंची है। साथ ही निकुंभ थाना पुलिस भी पहुची है। कुछ लोगो के घायल होने की भी खबर है। वाहन में फंसे मृतको व घायलोंं को जेसीबी की सहायता से बाहर निकालने का प्रयास जारी है। निकुम्भ थानाधिकारी विनोद मेनारिया के अनुसार ज्यादातर घायलोंं व मृतकोंं को निकाल लिया गया। जो फंसे है उन्हें निकालने का प्रयास किया ज रहा है मृृतकोंं की संख्या ओर भी बढ़ सकती है। चार एम्बुलेंस गम्भीर घायलों को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई है। मध्य प्रदेश के आक्या कला के जितेंद्र नामक व्यक्ति की बताई जाती है। घायल व मृतक भी रतलाम जिले की ताल तहसील के बताए जाते हैंं। तीन दूल्हा व दुल्हने आक्याकला से दर्शन के लिए स्वजन के साथ आज दोपहर तीन बजे सांवलियाजी दर्शन करने गए थे। लौटते समय यह दुखद हादसा हो गया। गांव में खबर आने के बाद ग्राम प्रधान औऱ कुछ लोग घटना स्थल के लिए आधा घण्टे पहले रवाना हुए हैं। सादलखेड़ा में हुई दुर्घटना में 5 व्यक्तियों की मृत्यु होने की पुष्टि पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने की है। पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया है कि 12 व्यक्ति घायल है जिन्हें उपचार के लिए ले जाया गया है। मौके के लिए जिला कलेक्टर किशोर कुमार एवं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह रवाना हो चुके हैं। इस भीषण दुर्घटना में अभी भी शव अंदर ही फंसे हुए हैं जिन्हें जेसीबी की मदद से निकाला जा रहा है। अभी मौत का आंकड़ा स्पष्ट नहीं है लेकिन दर्जनभर व्यक्तियों की मौत बताई जा रही है। सभी मृतक आक्या कला, निवासी तहसील ताल, जिला रतलाम निवासी बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 3 शवों को निकालने का प्रयास जारी है। क्रूजर गाड़ी मध्य प्रदेश की है।
