• Sat. Sep 26th, 2026

रतलाम जिले के शेष भाजपा मंडल अध्यक्षों की प्रदेश द्वारा घोषणा

BySurendra Jain

Dec 12, 2020

खबर पक्की, 12 दिसंबर, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रतलाम जिला भाजपा के शेष 10 मंडल अध्यक्षों मे से 9 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने बताया कि घोषित 9 मंडलो में 2 रतलाम शहर के मंडल भी शामिल है। श्री लुनेरा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि रतलाम जिले मे भाजपा के 23 मंडल है जिनमे से 13 मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्तिया पूर्व मे की जा चुकी है। षेश 10 मंडल के अध्यक्षों की नियुक्तिया प्रदेश द्वारा की जानी थी जिनमे से 9 मंडल के अध्यक्षों की नियुक्तियां प्रदेश द्वारा की गई है। भाजपा प्रदेश द्वारा घोषित 9 मंडल अध्यक्षों के नाम निम्नानुसार है।
– कृष्ण कुमार सोनी अध्यक्ष पं.दिनदयाल उपाध्याय मंडल, रतलाम
– आदित्य डागा अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे मंडल, रतलाम
– श्याम धाकड़ अध्यक्ष सैलाना मंडल, सैलाना
– राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा अध्यक्ष पिपलौदा मंडल, जावरा
– श्रवण सिंह डांगी अध्यक्ष श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया मंडल, आलौट
– विशाल काला अध्यक्ष ताल मंडल, आलौट
– राजेन्द्र जाट अध्यक्ष बांगरोद मंडल, रतलाम ग्रामीण
– आनंदीलाल लाल राठौड अध्यक्ष, धराड़ मंडल, रतलाम ग्रामीण
– राकेश पाटीदार अध्यक्ष, शबरी मंडल, रतलाम ग्रामीण

error: Content is protected !!