• Sat. Sep 26th, 2026

वैवाहिक समारोहों से जुड़े व्यक्तियों के साथ एसडीएम द्वारा बैठक आयोजित कर दिशा-निर्देश दिए गए

BySurendra Jain

Dec 8, 2020

खबर पक्की, 9 दिसंबर, रतलाम। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत कलेक्टर गोपालचंद्र डाड के निर्देश पर एसडीएम रतलाम शहर अभिषेक गहलोत द्वारा वैवाहिक समारोह से जुड़े विभिन्न व्यक्तियों के साथ एक बैठक आयोजित कर उन्हें प्रशासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इस बैठक में टेंट डेकोरेशन, कैटरिंग, लाइट डेकोरेशन, मैरिज गार्डन, रसोई, बैंड, गैस बत्ती व्यवसाय से जुड़े पदाधिकारियों व्यक्ति मौजूद थे।
बैठक में एसडीएम गहलोत द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी मैरिज गार्डन संचालक उनके परिसर के प्रवेश द्वार पर, आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग कराएंगे तथा देखेंगे कि टेंट डेकोरेशन, कैटरिंग, लाइट डेकोरेशन, रसोइए एवं उनके साथ काम करने के लिए आने वाले कर्मचारियों, मजदूरों की कोविड-19 जांच हो गई है अथवा नहीं। इसी तरह यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रसोईए, टेंट संचालक, लाइट डेकोरेशन, कैटरिंग तथा उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों, मजदूरों को अपनी कोविड-19 जांच के बाद ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करेंगे। बैठक में मौजूद डॉ. प्रमोद प्रजापति द्वारा बताया गया कि विवाह कार्य में जुड़े व्यक्तियों की जांच प्राथमिकता से की जाएगी ताकि उनके कार्य में विलंब नहीं हो।
बैठक में एसडीएम ने बैंड संचालकों को प्रदान अनुमति एवं निर्धारित शर्तों का पालन करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी निर्देशित किया कि विवाह समारोह में निर्धारित संख्या में ही व्यक्ति शामिल हो। कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सभी व्यक्ति सहयोग करें, जांच करवाने को प्राथमिकता दें। एसडीम द्वारा चेतावनी भी दी गई कि आदेशों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!