• Thu. Nov 26th, 2026

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 78 लाख रुपए का बजट प्रस्ताव अनुमोदित किया

BySurendra Jain

Dec 7, 2020

खबर पक्की, 7 दिसंबर, रतलाम। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत रतलाम जिले में मत्स्य विभाग द्वारा तैयार किया गया 78 लॉख रुपए का बजट प्रस्ताव बैठक में अनुमोदित कर शासन को भेजा गया। कलेक्टर गोपालचंद्र डाड की अध्यक्षता में संपन्न जिला स्तरीय समिति की बैठक में जिला मत्स्य विभाग के बजट प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, सीईओ जिला पंचायत संदीप केरकेट्टा, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन आर.के. मालवीय, सहायक संचालक मत्स्य बहादुरसिंह डामोर आदि उपस्थित थे।
बैठक में सहायक संचालक मत्स्य श्री डामोर द्वारा योजना के विभिन्न घटकों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत बनाई गई कार्य योजना में मछली पालक कृषकों को मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स एवं थ्री व्हीलर विद आइस बॉक्स उपलब्ध कराने का प्रस्ताव किया गया है। इसके तहत 26 कृषकों को मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स तथा 5 कृषकों को थ्री व्हीलर विद आइस बॉक्स उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण के लिए 3 किसान लाभान्वित किए जाएंगे। बचत सह-राहत मद के लिए 4 लाख 23 हजार रूपए का प्रस्ताव किया गया है। इसके साथ रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर योजना के लिए भी राशि का प्रस्ताव किया गया है।
कलेक्टर श्री डाड द्वारा बैठक में मत्स्य विभाग के प्रयासों से जिले में मत्स्य उत्पादन एवं मत्स्य पालक कृषकों की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश सहायक संचालक को दिए गए।

You missed

error: Content is protected !!