• Sat. Sep 26th, 2026

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हित लाभ वितरण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण रतलाम जिले में भी देखा व सुना गया, जिले के 10 हजार किसान लाभान्वित हुए

BySurendra Jain

Dec 3, 2020

खबर पक्की, 3 दिसंबर, रतलाम। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नसरूल्लागंज में आयोजित मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हित लाभों के वितरण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण रतलाम जिले में भी देखा व सुना गया। कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में लाइव प्रसारण के दौरान विधायक रतलाम ग्रामीण दिलीप मकवाना, कलेक्टर गोपालचन्द्र डाड, राजेन्द्रसिंह लूनेरा, ईश्वरलाल पाटीदार, एसएलआर सिसौदिया, उपसंचालक कृषि जी.एस. मोहनिया, लाभान्वित किसान बंधु आदि उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि नसरूल्लागंज में आयोजित इस राज्य व्यापी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 5 लाख किसानों के खातों में योजनानुसार 100 करोड़ रुपये का ट्रांसफर ई-पेमेंट के माध्यम से किया। मुख्यमंत्री के इस ई-पेमेंट से जिले के 10 हजार किसान लाभाविन्त हुए, इनमें तहसील आलोट के 1335, जावरा के 1717, ताल के 1495, पिपलौदा के 1647, बाजना के 483, रतलाम ग्रामीण के 1717, रतलाम शहर के 501, रावटी के 411 तथा सैलाना तहसील के 684 किसान शामिल हैं।

error: Content is protected !!