• Fri. Nov 27th, 2026

किरण माहेश्वरी के निधन से भाजपा और रतलाम को अपूरणीय क्षति : विधायक काश्यप

BySurendra Jain

Nov 30, 2020

खबर पक्की, 30 दिसंबर, रतलाम। रतलाम में जन्मी राजस्थान के राजसमंद की विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण माहेश्वरी के निधन पर शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने गहरा शोक जताया है। उनके अनुसार रतलाम की बेटी श्रीमती माहेश्वरी ने राजनीति में उच्च स्तर पर सेवा के कीर्तिमान स्थापित कर शहर का सर्वत्र गौरव बढ़ाया है। रतलाम और भाजपा को उनके निधन से जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकेगी।
श्री काश्यप ने बताया कि श्रीमती माहेश्वरी विवाह पश्चात उदयपुर रही, लेकिन उनका रतलाम से हमेशा लगाव रहा। भाजपा महिला मोर्चा से जुडऩे के बाद उन्होंने पार्षद से लेकर सांसद तक के पद को सुशोभित किया। वे उदयपुर नगर परिषद् में पहली महिला सभापति भी रही थी। भाजपा द्वारा उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का आंकलन कर उन्हें संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थी, जिनका निर्वाह उन्होंने बखूबी किया। राजस्थान सरकार ने वर्ष 2013 के दौरान श्रीमती माहेश्वरी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में भी अविस्मरणीय कार्य किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

You missed

error: Content is protected !!