• Sat. Sep 19th, 2026

विवाह समारोह में फायर के दौरान चली गोलिया, 6 लोग घायल

BySurendra Jain

Nov 30, 2020

खबर पक्की, 30 दिसंबर, रतलाम। जिले के सैलाना में सोमवार दोपहर को एक विवाह समारोह में फायर के दौरान 6 लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोग उक्त घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर सभी घायलों को लेकर इलाज के लिए रतलाम के निजी अस्पताल पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार का सैलाना निवासी बाबूलाल पाटीदार के पुत्र कमलेश पाटीदार का विवाह समारोह चल रहा था। दोपहर करीब 3 बजे समारोह में निकल रही सेल के दौरान हर्ष फायर किया गया। इस दौरान फायर नीचे हो गया जिससे छर्रे सेल में नाच रहे 6 लोगो को लग गये। छर्रे लगने से चंदाबाई पाटीदार 38 वर्षीय ,नीलेश पाटीदार 20 वर्षीय ,दीपिका पाटीदार 25 वर्षीय ,कान्हा 15 वर्षीय ,चेतन बैरागी और धर्मेंद्र बैरागी मामूली रूप से घायल हो गये।
घटनास्थल पर मौजूद परिजन सभी घायलों को लेकर रतलाम के जीडी हॉस्पिटल पहुंचे। जिसके बाद डॉक्टरों सभी उपचार करते हुए पुलिस को उक्त मामले की सूचना दी।

You missed

error: Content is protected !!