रतलाम। रतलाम जिले में अब दो एडिशनल एसपी हो गए है। शनिवार को जिले के नए एएसपी के रूप में प्रदीप शर्मा ने रतलाम में ज्वाइन किया। वे 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी है। प्रदीप शर्मा को एएसपी शहर का चार्ज दिया गया है। इससे पहले इसी सप्ताह एएसपी राजेश सहाय भी जिले में आमद दे चुके है।
एएसपी प्रदीप शर्मा वर्ष 2014 बेच के आईपीएस है और वे इसके पूर्व जबलपुर और बालाघाट में पदस्थ रह चुके है। बालाघाट से उनका एएसपी के रुप में रतलाम पहली पदस्थापना है। एसपी अमित सिंह ने के अनुसार जिले में दो एएसपी होने पर दोनों के मध्य कार्यविभाजन कर दिया गया है। एएसपी प्रदीप शर्मा को शहर के चारों थानों के साथ ही यातायत, पुलिस लाइन, जावरा ग्रामीण और आलोट की जिम्मेदारी दी गई है। एएसपी राजेश सहाय को कार्यालय के साथ ही क्राइम, रतलाम ग्रामीण, जावरा और सैलाना की जवाबदारी सौंपी गई है।
