रतलाम। रतलाम जिले में 3 नए तहसीलदारों के आने के बाद कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल ने मंगलवार शाम तहसीलदारों की पदस्थापना के नए सिरे से आदेश जारी किए है। 5 तहसीलदारों की नई पदस्थापना की गई है। इनमें से एक महेंद्र सिंह किरार भोपाल से रीलिव तो हो चुके है लेकिन रतलाम में उनकी आमद होना शेष है। इसके अलावा 2 नए तहसीलदार स्वाति तिवारी, नित्यानंद पांडेय आमद दे चुके है। आलोट से निलंबित हुए तहसीलदार बी.एस. भिलाला को भी बहाली के बाद नई पोस्टिंग मिल गई है।
कौन कहां पदस्थ
बीएस भिलाला- बहाली के बाद तहसीलदार रावटी
स्वाति तिवारी- शहडोल से रतलाम ज्वाइनिंग के बाद तहसीलदार आलोट
महेंद्र प्रताप सिंह किरार- भोपाल से आमद के बाद तहसीलदार जावरा
नित्यानंद पांडेय- आगर से ज्वाइनिंग के बाद अधीक्षक भू अभिलेख रतलाम
गुलाब सिंह परिहार- प्रभारी तहसीलदार रावटी से प्रभारी तहसीलदार बाजना
