• Sat. Aug 1st, 2026

ब्रिटेन में दाउद की 42 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त

BySurendra Jain

Sep 13, 2017

मुंबई, एजेंसी। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ ब्रिटेन में बड़ा एक्शन लिया गया है। ब्रिटेन में दाऊद इब्राहिम की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली गई है। एक ब्रिटिश अखबार ने दाऊद की संपत्ति जब्त होने का दावा किया है।

ब्रिटेन में दाऊद के पास होटल और कई घर मौजूद हैं जिनकी कीमत हजारों करोड़ है। जब्त की गई  संपत्ति की कीमत 42 हजार करोड़ बताई जा रही है। ब्रिटेन के एक अखबार ने ये खबर लिखी है जिसमें बताया गया है कि दाऊद इब्राहीम दुनिया का दूसरा सबसे अमीर क्रिमिनल है। ब्रिटेन के वार्विकशायर में दाऊद के होटल हैं जबकि मिडलैंड में दाऊद की कई रिहायशी प्रोपर्टी हैं। पिछले महीने ही यूके ट्रेजरी विभाग ने एक लिस्ट जारी की थी, जिसमें दाऊद के पाकिस्तान में तीन ठिकानों को जिक्र किया गया था।

इसके अलावा ये भी बताया गया था कि ब्रिटेन में दाऊद ने 21 फर्जी नामों से संपत्ति ले रखी है। ब्रिटेन में दाऊद ने 21 फर्जी नामों से संपत्ति ले रखी है। उसके 21 नामों में अब्दुल शेख इस्माईल, अब्दुल अजीज, अब्दुल हमीद, अब्दुल रहमान, शेख मोहम्मद इस्माईल, अनीस इब्राहिम, शेख मोहम्मद भाई, बड़ा भाई, दाऊद भाई, इकबाल, दिलीप, अजीज इब्राहिम, दाऊद फारूकी, अनीस इब्राहिम, हसन शेख, दौद हसन, शेख इब्राहिम कासकर, दाऊद हसन, इब्राहिम मेमन, साबरी दाऊद, साहब हाजी और सेठ बड़ा शामिल हैं।

अखबार में भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से ये भी लिखा है कि दाउद ने ज्यादातर निवेश भारत और ब्रिटेन में किया है। हमने दाऊद को गिरफ्तार करने की सालों से कोशिश कर रहे हैं। अब दाऊद संपत्ति जब्त कर उसे बचाने वालों पर दबाव बनाया जा रहा है

You missed

error: Content is protected !!