• Wed. Sep 16th, 2026

प्रमोशन में आरक्षण पर सुनवाई फिर टली

BySurendra Jain

Sep 7, 2017

 

भोपाल। प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई एक बार फिर से टल गई है। मामले की अगली सुनवाई अब 10 अक्टूबर को होगी। माना जा रहा है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला प्रदेश का राजनैतिक भविष्य तय करेगा।

गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई होना थी। बता दे कि 20 मार्च के बाद 10 अगस्त और इसके बाद 7 सितंबर इस मामले में सुनवाई के लिए नियत किया गया था।

प्रकरण में सुनवाई से पहले ही सपाक्स और अजाक्स के प्रतिनिधि व राज्य सरकार के अधिकारी पहले ही दिल्ली पहुंचे चुके थे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पूरे प्रदेश के कर्मचारियों की नजर है। गौरतलब है कि हाइकोर्ट मध्यप्रदेश ने 30 अप्रैल 2016 को लोक सेवा नियम 2002 को खारिज करते हुए पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त कर दिया था। इसके बाद से ही दोनों वर्ग के लोग सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे है। सरकार इस प्रकरण में आरक्षित वर्ग के साथ है और खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी घोषणा कर चुके है कि पदोन्नति में आरक्षण जारी रखने के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखेगी।

error: Content is protected !!