खबर पक्की, 17 अक्टूबर, रतलाम। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के निर्देश पर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में शहर महिला कांग्रेस द्वारा पोस्टकार्ड अभियान प्रारंभ किया गया।
प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती यास्मीन शेरानी एवं शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मीना बग्गा के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पोस्टकार्ड भेजकर महिलाओं की असुरक्षा एवं बढ़ते हुए अपराध के लिए विरोध दर्ज किया है।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव निशा विजय, शहर महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संगीता काकरिया, महिला सेवा दल प्रदेश सचिव पुष्पा यादव, पूर्व पार्षद नजमा बेलूत, महिला सेवादल उपाध्यक्ष दीप्ति दीक्षित, श्रीमती कुसुम चाहर, मरियम सूरतवाला, रोहित मीणा, हिना अजीज, मुमताज खान एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेस द्वारा पोस्टकार्ड अभियान चलाया
