• Sat. Aug 1st, 2026

निगम कर्मचारियों की मेहनत से पाइप लाइन दुरुस्त, कल मिलेगा पानी। लेकिन क्या कलेक्टर पाइपलाइन फोड़ने वालों को दंडित करेंगे

BySurendra Jain

Oct 12, 2020

खबर पक्की :12 अक्टूबर रतलाम, 2 दिन से पटरी पार पानी की सप्लाई बाधित होने पर हमारे द्वारा टैंकरों से पानी पहुंचाया गया हमारे कर्मचारी रात-दिन एक करके पाइपलाइन की दुरुस्ती में लगे हुए हैं और आज पाइप लाइन दुरुस्त कर ली गई हैं कल से पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू हो जाएगी उक्त जानकारी निगमायुक्त सोमनाथ झारिया द्वारा खबर पक्की को चर्चा में दी गई जब उनसे पाइप लाइन फूटने का कारण जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि धोलावड़ तक लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड का कार्य किया जा रहा है और धोलावाड़ से आ रही मुख्य पाइप लाइन को इमलीपाड़ा के यहां उन्होंने लापरवाही पूर्वक जेसीबी से पाइपलाइन के ठीये तोड़ दिये गये इस कारण पाइपलाइन फुटकर 10 फीट नीचे गिर गई और जहां पाइप लाइन फूटी वहां तालाब बन गया। खैर निगम कर्मचारियों की मेहनत से पाइप लाइन दुरुस्त कर ली गई है और उसके फोटो भी प्राप्त हो गए हैं जिससे संभावना बनी है कि कल से पानी की सप्लाई पूर्ववत सुचारू हो जाएगी। किंतु बात बात पर हर बात के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहरा कर हड़काने वाले कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड क्या आधे शहर को अपनी आपराधिक लापरवाही से प्यासा मार देने वाले लोक निर्माण विभाग की खबर लेगे उनकी लापरवाही से जनधन का नुकसान हुआ और शहर को प्यासा रहना पड़ा इसको देखते हुए कलेक्टर को लोक निर्माण विभाग की थोड़ी ठीक से खबर लेना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही करने की कोई हिम्मत ना करें यह तो रतलाम की अति सहनशील जनता है जो हर दुख सह जाती है पर उफ़ नहीं करती अतः उसकी सहनशीलता की ज्यादा परीक्षा नहीं लेना चाहिए और यह तभी हो सकता है जब जनता को दुख देने वाली किसी भी कार्रवाई के लिए कलेक्टर जिम्मेदारों को दंडित करना शुरू करें।

You missed

error: Content is protected !!