• Fri. Jul 31st, 2026

फिर पुलिस ने आईपीएल का सट्टा पकड़ा

BySurendra Jain

Oct 2, 2020

खबर पक्की, 2 अक्टूबर, रतलाम। पुलिस ने कल फिर एक गेस्ट हाउस के रूम नंबर दो पर दबिश देकर आईपीएल सट्टा पकड़ा। पहले भी यहां से पुलिस ने क्रिकेट का सट्टा पकड़ा था। जावरा ने भी क्रिकेट सट्टा पकड़कर पांच मोबाइल व डायरी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देश पर आईपीएल क्रिकेट सट्टा की धरपकड़ के लिए विशेष कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते रात में पुलिस को स्टेशन रोड स्थित निलम गेस्ट हाउस कमरा नंबर दो पर क्रिकेट सट्टा संचालित होने की सूचना मिली।
इस सूचना पर थाना पुलिस ने दबिश दी। पुलिस नीलम गेस्ट हाउस के कमरा नंबर दो पर पहुंची तो वहां मुंबई इंडियन व किंग्स इलेवन आईपीएल क्रिकेट का सट्टा मोबाइल पर उतारते पाया। पुलिस ने क्रिकेट सट्टे के मामले में फ्रीगंज के राकेश नामक युवक को पकड़ा।
टीवी ने कमरे से एलईडी, दो रिमोट, सेटअप बॉक्स, मोबाइल सहित अठारह हजार नगदी जब्त की। पुलिस ने इस मामले में राकेश सहित मंगलेश, विशाल, दर्शन व अनवर नामक युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
उधर,जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने भी आईपीएल क्रिकेट का सट्टा पकड़ा है। पहाडिया रोड स्थित खेत पर सट्टा कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने पांच मोबाइल, डायरी सहित पेन जब्त किया है। जावरा आईए थाना पुलिस ने इस मामले में मनीष व पुष्पराज नामक युवक के खिलाफ पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

error: Content is protected !!