खबर पक्की, 2 अक्टूबर, रतलाम। शांति एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा किसान मजदूर बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया।
दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। केंद्र सरकार द्वारा किसान खेत मजदूर के खिलाफ घिनौना षड्यंत्र किया जा रहा है इन्हें चंद पूंजीपतियों हाथों गिरवी रखा जा रहा है। साथ ही कल हमारे नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी जी को हाथरस में पीडि़त परिवार से मिलने के लिए योगी सरकार द्वारा अप्रजातांत्रिक तरीके से रोका एवं धक्का-मुक्की की इस बात के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के नेतृत्व में धानमंडी क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा धरना दिया गया।
कार्यक्रम को वरिष्ठ फतेहलाल कोठारी, मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, प्रदेश सेवादल सचिव रजनीकांत व्यास, राजीव रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुबारिक खान, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, इंटक के अरविंद सोनी, मनोज पांडे, किसान कांग्रेस के रामचंद्र धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन कछवाहा, चंद्र प्रकाश पुरोहित, शैलेंद्र सिंह अठाना, एनएसयूआई प्रदेश सचिव आयुष सिंह राठौड़, कपूर कोठारी, अमर सिंह शेखावत ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहसिन भाई शेरानी, प्रदेश सचिव मनसूर अली पटौदी, सेवादल अध्यक्ष महीप मिश्रा, सेवादल यंग ब्रिगेड के धर्मेंद्र शर्मा, रवि वर्मा, महिला कांग्रेस मीना बग्गा, अदिति दवेसर, इप्का इंटक अध्यक्ष ईश्वर सिंह राठौड़, एनएसयूआई अध्यक्ष नीलेश शर्मा, पूर्व पार्षद फैयाज मंसूरी, हितेश पैमाल, वहीद भाई, नासिर कुरेशी, जगदीश अकोदिया, बबीता नागर, मनोज दीक्षित, मुकेश मीणा, वंदना अनिल पुरोहित, सकीना मनाशी, शांतुभाई गवली, मनोज शर्मा, वसीम अली, दीपू सरदार, प्रदेश प्रवक्ता पंकज शर्मा, इंदर सोनी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपाल चंद्रवाडिया, रमेश शर्मा, जितेंद्र हाड़ा , मंडल अध्यक्ष राजेश प्रजापत, विशाल कंडारे , सुजीत उपाध्याय, जमील खान, दिनेश दवे पत्रकार, पुरुषोत्तम कसारा, मुस्तफा महू वाला, शब्बीर सेठ, कांग्रेस के नदीम मिर्जा, जफर खान, जोंटी दुबे, राजेश कोठारी, कुसुम चाहर, बिलाल खान, ओम प्रकाश त्रिपाठी, सुनील महावर, सोनू व्यास, कपिल मजादिया, अशरफ बेलिम, रफीक भंडारी, हशमतुल्लाह शेख, दीपेश व्यास, विजय उपाध्याय, कैलाश सोलंकी गुड्डा, गेंदालाल कुरवारा, राकेश शर्मा, धीरज मूंदड़ा, विजय पंड्या लाला, सचिन राठौर, सिराज शेख सहित विभिन्न मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
धरना कार्यक्रम के बाद एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से नायब तहसीलदार नवीन गर्ग को सौंपा गया। कार्यक्रम के अंत में हाथरस में हुई घटना में मासूम पीडि़ता को 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया व आभार विनोद मिश्रा मामा ने किया। उक्त जानकारी प्रवक्ता जोयब आरिफ ने दी है।
महात्मा गांधी के जन्म दिवस मजदूर बचाओं दिवस के रुप में मनाया, हाथरस की घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा
