• Tue. Oct 27th, 2026

आलोट विधायक जितेंद्र गेहलोत की तबियत बिगड़ी, इंदौर रैफर

BySurendra Jain

Sep 9, 2017

 

रतलाम। आलोट के विधायक और भाजपा नेता जितेंद्र गेहलोत का शनिवार दोपहर अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। जितेंद्र गेहलोत का स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें इंदौर ले जाया गया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विधायक जितेंद्र गेहलोत के एक पारिवारिक मित्र के अनुसार शनिवार दोपहर नागदा स्थित निवास पर अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। इस समय केंद्रीय मंत्री और विधायक जितेंद्र गेहलोत के पिता थावरचंद गेहलोत भी नागदा में ही मौजूद थे। जितेंद्र गेहलोत को तत्काल नागदा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टर्स ने उन्हें इंदौर ले जाकर उपचार कराने की सलाह दी। खुद केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत उन्हें लेकर इंदौर रवाना हुए। सूत्रों की माने तो विधायक जितेंद्र गेहलोत का ब्लड प्रेशर अचानक से बहुत ज्यादा बढ़ गया था।

विधायक श्री जितेंद्र गेहलाेत के पारिवारिक सदस्यों के अनुसार वे इंदौर स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे है और जल्द ही स्वस्थ्य होकर क्षेत्र के लोगों के बीच उपस्थित होंगे।

You missed

error: Content is protected !!