• Thu. Jul 30th, 2026

पैसा तो जिंदगी भर कमाना है थोड़ी आत्मीयता भी कमा लो कह कर जनता का दिल जीत लिया कलेक्टर ने

BySurendra Jain

Sep 10, 2020

खबर पक्की: 10 सितंबर रतलाम, कल 9 सितंबर को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की रतलाम ब्रांच के डॉक्टरों से बात करते हुए कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड द्वारा जब यह कहा गया कि पैसा तो जिंदगी भर कमाया है और कमाना है किंतु थोड़ा जनता की आत्मीयता और मानवता भी कमाइये कलेक्टर की इस बात को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने गंभीरता से लिया और कोरोना के मरीजों के लिए एक निजी अस्पताल तय करने की बात कही और वहां बारी-बारी से सभी डॉक्टर की ड्यूटी लगाने की बात की। लेकिन जिले की जनता के दिलों को जो बात सबसे से ज्यादा छू गई वह यह की पैसा तो बहुत कमाया है थोड़ी मानवता और आत्मीयता भी कमाइए कोरोना महामारी के इस दौर में कलेक्टर कि यह बात जिले की जनता के मर्म को छू गई है और भाजपा कांग्रेस सहित जिले के सभी वर्ग ने उनकी इस बात का तहेदिल से स्वागत किया है और उनकी संवेदनशीलता की तारीफ की है जावरा जैन समाज के स्तंभ प्रकाश कांठेड़ ने कहा कि इस महामारी के दौर में ऐसे ही संवेदनशील अधिकारी की जरूरत है। इसी प्रकार आलोट के वरिष्ठ पत्रकार देवड़ा ने कहा कि जिले की जनता की नब्ज को कलेक्टर ने पकड़ लिया है वही रतलाम के होम्योपैथिक डॉक्टर सोहन सिंह चौहान ने कहा कि कलेक्टर की इस बात से जनता को बहुत संबल मिला है इसी प्रकार कॉलोनाइजर राजेंद्र पितलिया और अनिल पीपाड़ा ने कहा कि कलेक्टर वैसे तो पहले दिन से ही सक्रिय है किंतु कल कि उनकी बात ने लोगों का दिल जीत लिया है और यह भरोसा जताया है कि इस महामारी में उनके रहते कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसी प्रकार उद्योगपति उमेश झालानी ने भी कलेक्टर की संवेदनशीलता की तारीफ की पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने भी कहा कि कलेक्टर रतलाम से पूर्व परिचित है सिवनी और खरगोन में भी इनका कार्यकाल काफी अच्छा रहा है और उम्मीद करते हैं की रतलाम का कार्यकाल भी यादगार रहेगा।

error: Content is protected !!