• Sat. Sep 19th, 2026

आपातकालीन कोटा हेतु पुन: मैनुअल व्यवस्था शुरू

BySurendra Jain

Sep 10, 2020

खबर पक्की, 10 सितंबर, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा गाडिय़ों में आपातकालीन कोटा हेतु 1.6.2020 से व्हाट्सएप पर आवेदन मंगाने की व्यवस्था की गई थी जिसे 11.09.2020 से स्थाई रूप से बंद कर मैनुअल व्यवस्था को पुन: आरंभ किया जा रहा है।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि गाडिय़ों के परिचालन की संख्या बढऩे के साथ ही साथ आपातकालीन कोटा जारी होने के स्टेशन भी बढ़ जाएंगे अर्थात् रतलाम, उज्जैन, चित्तौडग़ढ़, इंदौर आदि स्टेशन भी शामिल हो जाएगा।
इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप पर आपातकालीन कोटा हेतु आवेदन लेने की व्यवस्था रतलाम मंडल अर्थात रतलाम स्टेशन के लिए की गई थी लेकिन इस नम्बर पर कई ऐसे आवेदन प्राप्त हुए हैं जो दूसरे जोन एवं मंडल से संबंधित हैं इसके अतिरिक्त इस व्हाट्सएप नम्बर पर आपातकालीन कोटा के अतिरिक्त कई ऐसे प्रश्न किए जा रहे थे जिसका संबंध आपातकालीन कोटा से न होकर गाडिय़ों के परिचालन एवं अन्य बातों से संबंधित होता है।
अत: उक्त कारणों को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप पर आवेदन लेने की व्यवस्था को दिनांक 11.09.2020 से स्थाई रूप से बंद करते हुए मोबाइल नम्बर 9752494550 को स्थाई रूप से बंद किया जा रहा है। 11.09.2020 से आपातकालीन फार्म जमा करने की पुरानी व्यवस्था अनुसार ही मंडल कार्यालय रतलाम, उज्जैन स्टेशन प्रबंधक, इंदौर स्टेशन एवं चित्तौडग़ढ़ स्टेशन पर बॉक्स में 11.00 बजे तक डालने की व्यवस्था का आरंभ किया जा रहा है।
रात्रि 12 बजे से दोपहर 15 बजे तक चलने वाली गाडिय़ों एवं राष्ट्रीय अवकाश के दिन के आवेदन फार्म यात्रा दिनांक से एक दिन पूर्व बॉक्स में लिए जाऐंगे और एक दिन पहले यदि रविवार है तो फार्म शनिवार को ही लिए जाएंगे।

You missed

error: Content is protected !!