• Sat. Sep 19th, 2026

इंदौर स्टेशन से दो जोड़ी गाडिय़ां एवं जयपुर मैसूरू के मध्य स्पेशल ट्रेन (संशोधित)

BySurendra Jain

Sep 10, 2020

खबर पक्की, 10 सितंबर, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर स्टेशन से दो जोड़ी स्पेशल गाडिय़ॉं एवं रतलाम मंडल के नागदा-उज्जैन होते हुए जयपुर मैसूरू जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय रेलवे द्वारा 12 सितम्बर से रतलाम मण्डल के इंदौर स्टेशन से दो जोड़ी स्पेशल गाडिय़ॉं एवं एक जोड़ी स्पेशल गाड़ी जयपुर -मैसूरू-जयपुर स्पेशल के रूप में चलेगी।
गाड़ी संख्या 02911 इंदौर हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस 12 सितम्बर से अगले आदेश तक इंदौर स्टेशन से प्रति शनिवार, मंगलवार एवं गुरुवार को चलकर मंडल के देवास, उज्जैन, शुजालपुर स्टेशन होते हुए हावड़ा पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 02912 हावड़ा इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस 14.09.2020 से अगले आदेश तक प्रति सोमवार, गुरुवार एवम शनिवार को हावड़ा से चलकर रतलाम मंडल के शुजालपुर, उज्जैन एवम देवास होते हुए इंदौर पहुचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बसौदा, बीना, खुरई, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा,मैहर, सतना, मानिकपुर, डभौरा, शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं, भभुआ रोड, सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड,गया जं, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो जं, धनबाद जं, आसनसोल मेन, दुर्गापुर, बर्धमान स्टेशनों पर ठहरेगी।
गाड़ी संख्या 02911 इंदौर हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 03.40/03.45 बजे तथा गाड़ी संख्या 02912 हावड़ा इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस का संत हिरदाराम स्टेशन पर आगमन प्रस्थान 21.00/21.05 बजे होगी।
उक्त सभी स्टेशनों पर गाडिय़ों के आगमन प्रस्थान समय पूर्व में नियमित रूप से परिचालित की जाने वाली गाड़ी संख्या 22911/22912 क्षिप्रा एक्सप्रेस के अनुसार ही रहेगी। इस गाड़ी में एक सेकंड ए सी, चार थर्ड एसी, बारह स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
गाड़ी संख्या 02416 नई दिल्ली इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस 12 सितम्बर,2020 से अगले आदेश तक प्रतिदिन नई दिल्ली से 22.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा(08.45/08.50), उज्जैन(09.40/09.45), देवास(10.20/10.22) होते हुए 11.40 बजे इंदौर जं पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 02415 इंदौर नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 13 सितम्बर,2020 से प्रतिदिन अगले आदेश तक इंदौर से 16.35 बजे चलकर देवास(17.05/17.07) उज्जैन(17.35/17.40) एवं नागदा(19.10/19.15) होते हुए दूसरे दिन प्रात: 06.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, विक्रमगढ़ आलोट, चौमहला, शामगढ़, भवानीमंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी, बयाना जं, भरतपुर, मथुरा जं, एवम निज़ामुद्दीन स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस गाड़ी में एक फर्स्ट ए सी, एक सेकंड ए सी , तीन थर्ड ए सी, बारह स्लीपर एवं तीन सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
गाड़ी संख्या 02976 जयपुर मैसूरु स्पेशल एक्सप्रेस 14 सितम्बर 2020 से प्रति सोमवार एवम बुधवार को जयपुर से 19.35 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा(02.25/02.50), उज्जैन(03.50/04.00) होते हुए गाड़ी चलाने के तीसरे दिन 15.30 बजे मैसूरु जं पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 02975 मैसूरु जयपुर स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17 सितम्बर, 2020 से अगले आदेश तक मैसूरु से प्रति गुरुवार एवं शनिवार को मैसूरु जं से 10.40 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन(21.25/21.35 गाड़ी चलाने के दूसरे दिन), नागदा(22.45/23.10) होते हुए गाड़ी चलाने के तीसरे दिन 06.15 बजे जयपुर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का दोनो दिशाओं में दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, उज्जैंन, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, हबीबगंज, होशंगाबाद, इटारसी जं, बैतुल, पांडुरना, नागपुर, सेवाग्राम, चन्द्रनपुर, बल्लहहारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेलमपल्ली0, मंचिर्याल, काजीपेट, काचीगुडा, महबूब नगर, गुंटकल, अनंतपुर, हिंदूपुर, बंगलोर कैंट, के एस आर बेंगालूरू एवं मंड्या स्टेजशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में 01 फर्स्ट ए सी कम सेकंड ए सी, दो सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, ग्यायरह स्लीहपर एवं दो सामान्य् श्रेणी के कोच रहेंगे। उक्त सभी स्टेशनों पर गाडिय़ों के आगमन प्रस्थान समय पूर्व में नियमित रूप से परिचालित की जाने वाली गाड़ी संख्या 12976/12975 जयपुर मैसूरू जयपुर एक्सरप्रेस के अनुसार ही रहेगी।
उक्त सभी गाडिय़ां कोविड-19 के कारण पूरी तहर आरक्षित रहेगी अर्थात सामान्य श्रेणी के कोच में भी आरक्षण कराने के उपरांत ही यात्रा किया जा सकता है। यात्रियों को मास्कत पहनना अनिवार्य रहेगा तथा स्टेउशन एवं ट्रेन में कोविड-19 प्रोटोकॉल को मानना अनिवार्य रहेगा। प्रतीक्षासूची वाले यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों को गाडी आगमन से 90 मिनट पूर्व स्टे शन पहुँचना होगा। यात्रियों को गंतव्यक स्टेोशन वाले राज्या में लागू कोविड-19 प्रोटोकॉल को मानना अनिवार्य रहेगा। सभी गाडिय़ों में 10 सितम्बकर,2020 से आरक्षण की सुविधा शुरू हो चुकी है। संशोधन को बोल्ड एवं अंडरलाइन किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!