• Sat. Sep 19th, 2026

द्रोणाचार्य अवार्डी मालवीय ने काश्यप से मिलकर क्रीड़ा भारती को दिया धन्यवाद

BySurendra Jain

Sep 8, 2020

खबर पक्की, 8 सितंबर, रतलाम। भारत सरकार द्वारा द्रोणाचार्य अवार्ड से अलंकृत मलखम्ब खिलाड़ी योगेश मालवीय ने क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप से मिले। उन्होंने क्रीड़ा भारती के सक्रिय सहयोग से देश के पहले मलखम्ब प्रशिक्षक के रूप में अवार्ड मिलने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। द्रोणाचार्य अवार्ड पाने वाले वे मध्यप्रदेश के भी पहले प्रशिक्षक है।
श्री मालवीय ने श्री काश्यप से मलखम्ब को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर दर्जा दिलाने की चर्चा की। उन्होंने मध्यप्रदेश में जिला स्तर पर मलखम्ब के प्रसार हेतु सुझाव भी दिए। श्री काश्यप ने कहा कि श्री मालवीय ने मलखम्ब के प्रति जागृति पैदा करने का कार्य किया है। द्रोणाचार्य अवार्ड से उनके सम्मान पश्चात कई खिलाड़ी उनसे प्रेरित होकर मलखम्ब से जुड़ेंगे।
इस मौके पर श्री काश्यप ने मालवीय को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। आरम्भ में क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने श्री मालवीय का स्वागत किया। संचालन क्रीड़ा भारती के जिला सचिव अनुज शर्मा ने किया। इस दौरान मोहन बम्बोरिया, दुर्गाशंकर मोयल, अजय वाफ्सरिया, जितेन्द्र राणावत, ओमप्रकाश त्रिवेदी अर्जुन सिसोदिया एवं निर्मल कटारिया मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!