• Thu. Nov 5th, 2026

6 पेटी अवैध शराब के साथ पकडाये आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त

BySurendra Jain

Sep 8, 2020

खबर पक्की, 8 सितंबर, शाजापुर। न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शाजापुर मनोज कुमार शर्मा द्वारा आरोपी जितेन्द्र पिता गजराज सिंह सोनगरा निवासी ग्राम रिछोदा जिला शाजापुर का जमानत आवेदन निरस्त किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, दिनांक 04.09.2020 को पुलिस थाना सुनेरा के उपनिरीक्षक रामरूपसिंह परमार के द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुये पचोला तिराह रिछोदा बल्डी ग्राम रिछोदा स्थान पर आरोपी जितेन्द्र के कब्जे से दो टाट के बोरे में से 3-3 पेटी देशी प्लेन शराब कुल 54 बल्क लीटर जप्त की थी। शासन की ओर से जमानत आवेदन पर आपत्ति लोक अभियोजक शाजापुर एम.एल. शर्मा द्वारा की गयी।

error: Content is protected !!